नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के उसरहिया गांव में गुरुवार को अगलगी में दो सौ पचास लोगों के घर जल कर राख हो गये थे। घटनास्थल पर मौजूद रंगरा चौक के सीओ आशीष कुमार ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात्रि से ही सभी पीड़ितों के भोजन की व्यवस्था की गई है। हालांकि सरकारी व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। सीओ ने बताया कि रोशनी व पंडाल की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
दूसरी ओर सुकटिया बाजार के युवाओं के द्वारा नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की गई। पीड़ितों में मो तस्लीम, मो वकील, मो जुबेर, मो सागर, मो घुटो,नरेश मंडल, श्रवण हरिजन, सहित अन्य लोग शामिल हैं।


