
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
नवगछिया : रंगरा के कुमुदपुर के पास बोलेरो और पिकअप की आमने सामने हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद चालक फरार…
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल से आ रहे थे। इसी दौरान पिकअप से टक्कर हो गई। घटना के बाद पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए बने रहे नवगछिया डॉट कॉम पर
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
