बिहपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा नारायणपुर में पुआल में कुट्टी काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व धारदार गड़ासे से हमला किया गया।

प्रथम पक्ष के अशोक यादव ने भवानीपुर थाना में कुशाहा निवासी अमित शर्मा समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुआल का कुट्टी काटने के लिए बुलाकर गाली-गलौज व धारदार हथियार से जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।

भवानीपुर पुलिस ने जख्मी अशोक यादव को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *