खरीक | इसी माह बीते 02 मई को खरीक थाना क्षेत्र के एन एच – 31 खरीक चौक के पास पीपरपांती निवासी मनोज यादव की पत्नी देवकी देवी से हुई 50 हजार रुपये की झपटमारी का तकनीक अनुसंधान से खरीक पुलिस महज चार दिनों के अंदर पूरे घटनाक्रम का उदभेदन कर दी। पुलिस ने उक्त घटना में शामिल तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार शातिर के पास से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त बाइक और एक लाख सत्तावन हजार रुपये भी बरामद किया है।

गिरफ्तार होने वालों में झपटमार गिरोह के मुख्य सरगना कदवा थाना क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी शामिल है। इस बड़ी सफलता की जानकारी नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने मंगलवार की देर शाम प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि बीते 02 मई को खरीक के पीपरपांती निवासी देवकी देवी अपनी बेटी की शादी के लिए खरीक बाजार स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी कर घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार झपटमारों ने उसके हाथ से रूपये से भरा प्लास्टिक का थैला लेकर लेकर भाग गया था।

घटना के बाद से ही खरीक थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार घटना के उदभेदन में तकनीकी सहयोग से अनुसंधान में जुट गए थे। जिसमें प्रतापनगर निवासी गुलशन सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, पीएसआई अमित कुमार पुलिस टीम के साथ प्रतापनगर गाँव पहुँचे। जहाँ कदवा थाना की पुलिस के सहयोग से गाँव की घेराबंदी कर गुलशन को धर दबोचा। इसके बाद गुलशन की निशानदेही पर पचगछिया निवासी ऋषि और ललन को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ तीनों आरोपियों के पास लूट की 1.57 लाख रूपये भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों शातिरों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *