नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित वैशाली चौक के पास यूको बैंक के एटीएम से रुपया निकालने के क्रम में बैंक में मौजूद एक लड़के द्वारा महिला का एटीएम बदलकर रुपया निकालने की घटना घटी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

युवक द्वारा एटीएम बदलकर रुपया निकासी की शिकायत पुलिस को महिला ने दी थी। सूचना पर गश्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस युवक को पीएनबी एटीएम के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की और महिला का एटीएम एवं उसकी निकासी के ₹8000 नगद बरामद हुआ।

नवगछिया नगर थाना में मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। नवगछिया एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव का राजन सिंह है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *