नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 ज्योति ढाबा के समीप शुक्रवार की सुबह भवानीपुर के होटल व्यवसायी तीन दोस्तों की मौत मामले में मृतक सनोज की पत्नी अभिलाषा देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने बताया है कि मेरा पति अपने सहयोगी के साथ होटल से घर आ रहे थे इसी बीच ज्योति ढाबा के समीप खड़ी डीसीएम गाड़ी में टक्कर मार देने से तीनों की मौत हो गई है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

