बिहपुर इलाके में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोर गिरोह आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। शुक्रवार की रात एनएच-31 के बिहपुर चौक से हरियो जाने वाली सड़क किनारे स्थित मक्का व्यापारी के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 250 बोरा गेहूं और मक्का चोरी कर ली।

Whatsapp group Join

घटना की जानकारी व्यापारी को तब हुई, जब शनिवार की सुबह गोदाम पहुंचे। पीड़ित व्यापारी हरियो गांव निवासी बिट्टू कुमार ने मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बिहपुर पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 500 बोरा मक्का और गेहूं किसानों से खरीदकर
गोदाम में रखा था। सुबह गोदाम खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और 250 बोरा – अनाज गायब थे। गोदाम महेश्वरी सिंह का है।

मैंने किराये पर लिया है। चोरी हुए अनाज की कीमत करीब तीन लाख रुपए है। गोदाम में रखा था। सुबह गोदाम खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और 250 बोरा – अनाज गायब थे। गोदाम महेश्वरी सिंह का है। मैंने किराये पर लिया है। चोरी हुए अनाज की कीमत करीब तीन लाख रुपए है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *