बिहपुर । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा का पास सौ प्रतिशत है। कक्षा दशम में आस्था राज 94.6% अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही, जबकि दूसरे स्थान पर आर्यन भास्कर 94.4 एवं तीसरे स्थान पर आशीष कुमार 94.2 ने सफलता का परचम लहराया।

विज्ञान द्वादश में प्रथम स्थान पर शिवानी कुमारी 92%, दूसरे स्थान पर अभिषेक आनंद 91.6, तीसरे स्थान पर मासूम कुमारी ने 90.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य द्वादश में प्रथम स्थान पर आर्यन राज 90%, दूसरे स्थान पर खुशी कुमारी 89.8%, वहीं तीसरे स्थान पर श्रुति कुमारी 89.2% रही।

 प्राचार्य रोशन लाल ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ ही सभी अभिभावकों तथा शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय के अच्छे परीक्षा परिणाम की बधाई देते हुए कहा आप सभी ने कड़ी मेहनत से अपने आप को साबित किया है। विद्यालय से शिक्षकगण बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *