खरीक :श्राद्ध कर्मकांड के बाद सुपौल से गंगा में डुबकी लगाने आए एक परिवार का युवक नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। परिजनों के शोर मचाने पर गांव से आए गोताखोरों ने 35 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को पानी से निकाला।

गंभीर हालत में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान सुपौल बाजार निवासी हीरा प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार (24) के रूप में हुई है। हादसा जाह्नवी चौक गंगा घाट के पास सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।

संयोग से घाट पर पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल मौजूद थे। उन्होंने तुरंत स्थानीय गोताखोरों से नदी में रेस्क्यू अभियान चलवाया। 11:05 बजे गोताखोरों ने युवक को पानी से ढूंढ निकाला। इसके बाद डायल 112 पुलिस के सहयोग से उसे अस्पताल भेजा गया।

बहन सुप्रिया कुमारी ने बताया कि हमलोग अपने बाबा का श्राद्ध-कर्म के पश्चात परिवार के साथ गंगा नहाने आए थे। इसी दौरान भाई नदी में डूब गया। किन्तु आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला। भगवान से प्रार्थना है कि उसकी जान बच जाए। रंजन कुमार का फाइल फोटो।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *