नवगछिया| मध्य विद्यालय उसरैया स्कूल में प्रमुख व मुखिया के द्वारा अग्नि पीड़ितों के बीच सूखा राशन व कपड़े का वितरण किया गया। उसरैया गांव में आग लगने के कारण करीब ढाई सौ घर जलकर राख हो गए थे।

Whatsapp group Join

पीड़ित परिवार के मदद के लिए सधवा,चापर के मुखिया मंजू देवी, और रंगरा प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव के द्वारा सूची बनाकर करीब डेढ़ सौ लोगों के बीच कपड़े व सूखा राशन का वितरण किया गया।

जिसमें तत्काल 20 लोगों को रंगरा प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव के द्वारा 12 हजार रुपए का मुआवजा दिलाया गया। वही प्रमुख ने कहां के सभी पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा और भी योजनाओं के तहत उनका आर्थिक मदद दिलाया जाएगा।

मौके पर सधवा , चापर के मुखिया मंजू देवी, रंगरा प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, मुखिया गणेशी मंडल, मुखिया सिकंदर मंडल, चांदनी देवी, विषणदेव चौधरी, राजेंद्र मंडल उर्फ चुन्नी अमीन, मुखिया विजय यादव, भोला मंडल, पूर्व मुखिया अखिलेश यादव, प्रोफेसर राम इकबाल यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *