दशहरे के मौके पर आधार कार्ड (UIDAI) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। इसपर एक ट्विटर यूजर ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Total Downloads: 267
आधार कार्ड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया कि यह एक ऐसा समय है जब दुनिया गुड गवर्नेंस की शक्ति को देखती है। आइए हम आधार के साथ इस सच्ची भावना को जारी रखें। ट्वीट के साथ हैप्पी दशहरा का हैशटैग भी इस्तेमाल किया गया।


इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए ‘डिस्ट्रॉय द आधार’ नामक के एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि सर रावण को कितने आधार कार्ड मिल सकते हैं। उसके दस चेहरे थे। इस पर आधार कार्ड के अकाउंट ने यूजर को रिप्लाई दिया कि चूंकि रावण भारत का नागरिक नहीं था। इसलिए उसका आधार कार्ड नहीं बन सकता है।
