नवगछिया  : बिहपुर प्रखंड के बभनगामा गांव के मुखिया पति मनोज कुमार उर्फ मुस्की भगत ने बिहपुर प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी छाया कुमारी और उनके वाहन चालक सरफराज आलम समेत 5 – 6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दायर किया है. मुखिया पति का कहना है कि उनके पास एक ऐसा सीडी है जिसमे बीडीओ द्वारा कमीशन मांगने की बात को स्वीकार किया गया है. 10 जून को बीडीओ ने अपने चालक के माध्यम से उन्हें बुलाया और कहा कि आप बीडीओ को सीडी दे दो आपके पंचायत का जो भी काम रोका गया है उसे पूरा कर दिया जाएगा. मुखिया पति का कहना है कि दोपहर डेढ़ बजे वे अपने ग्रामीणों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे. दो बजे बीडीओ सभी अभियुक्त के साथ कोर्ट परिसर पहुंची.

बीडीओ ने कहा उससे कहा कि तुम मुझे सीडी दे दो और मेरे विरुद्ध पदाधिमारियों को जो भी आवेदन दिया है उसे वापस ले लो फिर 14 वें वित्त आयोग के रकम निकासी पर मैने जो रोक लगाया है उसे हटा लुंगी. मुखिया पति का कहना है कि उन्होंने कहा कि पहले मेरा काम कर दें फिर मैं आपको सीडी दे दूंगा. मुखिया पति का आरोप है कि इसके बाद बीडीओ ने कहा कि इससे सीडी छिन लो और इसका अपहरण कर के ले चलो. बीडीओ का आदेश मिलते ही सभी आरोपियों ने अपहरण का प्रयास शुरू कर दिया. इस क्रम में उसका सोने का चेन छीन लिया और 40 हजार रुपया व कागजात लूट लिया. मुखिया पति ने कहा कि तुम्हारे द्वारा जो तुम्हारे पंचायत में कार्य हुआ है उसमें मेरा रंगदारी या कमीशन बनता है. जब तुम रकम दे दोगे तो तुम्हारा काम हो जाएगा. मुखिया का आरोप है कि अपहरण के क्रम में काफी हल्ला गुल्ला होने लगा मौके पर लोग जुटने लगे तो सभी आरोपी मौके से भाग गए. मुखिया का आरोप है कि बीडीओ ने गलत भोचर के आधार पर लाखों रुपये की निकासी कर ली है. इस बात के विरोध में जब जनता ने धरना दिया तो बीडीओ ने बभनगामा पंचायत के विकास से संबंधित सभी खातों पर रोक लगा दिया जो पंचायती राज अधिनियम का उलंघन है. इस बाबत बिहपुर की बीडीओ छाया कुमारी से पक्ष लेने के लिए उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्वीच आफ था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *