नवगछिया : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर घोषित बंद को सफल बनाने को लेकर बुधवार को राजद कार्यकर्ता ने जुलूस निकाला कर व्यवसायी व दुकानदारो से दुकान बंद रखने की अपील की. नवगछिया के गोशाला परिसर से मशाल जलाकर राजद नेता व कार्यकर्ता नवगछिया गोशाला रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन चौक पहुची. जहा जुलूस संपन्न होने के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.

राजद नेताओं कहा कि नीतीश मोदी की सरकार में अपराध चरम सीमा पर पहुच गया है. महंगाई आसमान छू रही है।प्रदेश में गिट्टी बालू की कीमत आसमान पर पहुँच गया है. हत्या, लूट, अपहरण बालात्कार, डकैती जैसे घटना आम हो गई है. अपराधियो पर कोइ नियंत्रण नहीं है.

नेताओं ने नवगछिया के व्यवसायी से इसमें सहयोग करते हुए गुरुवार को अपनी दुकान बंद रख कर सहयोग करने की अपील की. मौके पर राजद नेता शैलेश यादव, मुखिया अजय सिंह, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद चौबे, बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *