नवगछिया : आज सुबह से राजद के घोषणा के बाद नवगछिया बाजार बंद को सफल बनाने राजद कार्यकर्ता ने जुलूस निकाल फ्लैग मार्च कर रहे है वही व्यवसायी व दुकानदारो से दुकान बंद रखने में पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। नवगछिया के सभी मुख्य मार्ग गोशाला रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन तक घूम रहे कार्यकर्ता लोगो से अपील करते देखे गए।

राजद नेताओं कहा कि नीतीश मोदी की सरकार में अपराध चरम सीमा पर पहुच गया है. महंगाई आसमान छू रही है।

प्रदेश में गिट्टी बालू की कीमत आसमान पर पहुँच गया है. हत्या, लूट, अपहरण बालात्कार, डकैती जैसे घटना आम हो गई है. अपराधियो पर कोइ नियंत्रण नहीं है.

नेताओं ने नवगछिया के व्यवसायी से इसमें सहयोग करने के लिए बार बार गुजारिस करते देखे.

NH 31 को जाम करते कार्यकर्ता

मौके पर राजद नेता शैलेश यादव, मुखिया अजय सिंह, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद चौबे, बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *