नवगछिया : दिनभर आसमान में सूर्य एवं बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। हालांकि देर रात करीब छह मिलीमीटर बारिश होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

इधर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया कि बंगाल एवं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने की वजह से बुध एवं गुरुवार को तेज बारिश की संभावना हुई है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वा हवा नमी लेकर आ रही है। आद्रर्ता 95 फीसद बनी हुई है।

समसामयिक सलाह

बीएयू के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को समसामयिक सलाह में कहा है कि धान के बिचड़ा की बुआई में अब देर न करें। मानसून की पहली बारिश में धान की रोपनी से बेहतर उत्पादन का लाभ मिलेगा। जिन किसानों का बिचड़ा रोपने लायक हो गया है। वे अपने खेतों में हरी खाद के लिए लगाई गई मूंग की फली की तुड़ाई कर ले ताकि फसलों का उपयोग हरी खाद में किया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *