पटना : राज्य में एक बार फिर शिक्षकों की बहाली होने जा रही है हालंकि यह बहाली संविदा के आधार पर किया जायेगा. शिक्षक बहाली का फैसला सूबे के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के मध्यनजर संविदा के आधार पर करने का अफैसला लिया है.

हालांकि यह बहाली की प्रक्रिया राज्य के सेवानिवृत शिक्षकों को संविदा शिक्षकों के रूप में तैनात करने का फैसला सरकार ने किया है. सूबे के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के रजामंदी के बाद इस प्रसताव पर मुहर लगते ही सेवानिवृत शिक्षकों की तलाश शुरू हो गई है.

इन सभी सेवानिवृत शिक्षकों की संविदा नियुक्ति तब तक मान्य होगा जब तक स्थाई शिक्षक बहल नहीं हो जाते. इसके लिए सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों का ब्योरा मांगा है जहाँ शिक्षकों की कमी है. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है. गौरतलब है कि इस साल के जनवरी तक प्लस टू स्कूलों में साढ़े बारह हजार और माध्यमिक विद्यालयों में करीब साढ़े पांच हजार पद खली पड़े थे. हालांकि इन रिक्त पड़े पदों पर स्थायी नियुक्ति के माध्यम से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पिछले वर्ष अक्टूबर से ही चल रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *