Total Downloads: 85
भागलपुर : शहरवासी बुधवार से स्मार्ट सिटी योजना के तहत मनाली चौक पर फ्री वाइफाइ सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन सह प्रमंडलीय आयुक्त अजय कुमार चौधरी व सीईओ अवनीश कुमार सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। इससे पूर्व स्मार्ट सिटी योजना के तहत लाजपत पार्क में फ्री वाइफाइ सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है।
मनाली चौक के आसपास कचहरी, एसएम कॉलेज, नगर निगम परिसर, संयुक्त भवन आदि महत्वपूर्ण स्थान हैं। ऐसे में वहां से आने-जाने लोग वाइफाइ से अपने मोबाइल को कनेक्ट कर देश-दुनिया से सीधे जुड़ जाएंगे। वाइफाइ की क्षमता एक साथ 200 लोगों को जोड़ने की होगी। इसके तहत प्रति यूजर्स आधा घंटे तक एक मोबाइल या आइडी पर वाइफाइ की सेवा प्राप्त किया जा सकेगा। एक यूजर 512 केवी डाटा डाउनलोड कर सकेगा। वाइफाइ का रेंज मनाली चौक और उसके आसपास नगर निगम कार्यालय परिसर तक होगी। इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए लोग अपने मोबाइल का वाइफाइ ऑन करेंगे। इसके बाद गुगल, फेसबुक व ट्विटर का पासवर्ड डालकर वाइफाइ से जुड़ सकेंगे। इसमें कोई पासवर्ड नहीं डाला गया है। वाइफाइ की मॉनेट¨रग करने के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है, ताकि तकनीकी गड़बड़ी को शीघ्रता के साथ दूर किया जा सके।


