भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवा राजद कमिटी को बूथ लेबल तक ले जायेंगे और हर वर्ग के नौजवानों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी के चलते बिहार के छात्र और युवाओ में राजनिति के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। युवाओ को एक सुलझा हुआ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के रूप में नेतृत्व मिला है।

IMG_20170220_57104
युवा राजद के साथियों को हर तरह से हाय टैक बनाया जायेगा। सोशल मिडिया से लैस होगा युवा टीम । सोशल मिडिया के माध्यम से राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव जी के विचार धारा एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी सहित बिहार सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को छात्र व युवाओ के बीच पहुंचाएंगे । युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किये जा रहे कार्यो को जनता तक पहुचाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने आजादी के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी निकले। सबसे ज्यादा देश के युवाओ को गुमराह करने का काम किया। झूठे सपने युवाओ को दिखाया गया। हर वर्ष 2 करोड़ युवाओ को रोजगार देने का वादा कर मुकर गये। उपर से नोटबंदी कर असंगठित क्षेत्र के युवाओ का नौकरी छीन लिया गया। 30 करोड़ लोग बेरोजगार हो गया। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई।
युवा राजद के अमित कुमार, राजीव रंजन, निकेश मंडल, विश्वजीत कुशवाहा, गौरव चौधरी, मो आजाद अंसारी, मो अफजल हुसैन, अरविन्द यादव, प्रभाष कुमार,संतोष महतो, पप्पू सिंह, करण जोहर, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, दिवाकर राज, सुरेश कुमार, गौतम कुमार, न्याजुद्दीन आलम  आदि सौकड़ो युवा राजद नेता मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *