भागलपुर में जीरोमाइल थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में स्थित आम बगीचे में आम चुनने गए युवक को बगीचे के आम के कारोबार का हिसाब रखने वाले मुंशी ने गोली मार दी।

गोली लगने से घायल नवटोलिया चौका के रहने वाले संतोष मण्डल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे वह अन्य लोगों के साथ बगीचा गया था। बिना कुछ पूछे जितेंद्र मण्डल ने पिस्तौल से गोली चला दी।

गोली उसकी पीठ में लगी और सीने से निकल गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र मण्डल को पकड़ लिया। संतोष ने जितेंद्र की पहचान कर ली है। जितेंद्र ने युवक पर गोली चलाने की बात से इनकार कर दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *