नवगछिया : दीपावली व काली पूजा की समाप्ति के बाद लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की विधिवत तैयारी गंगा स्नान के बाद व्रतियों द्वारा शुरु कर दिया गया है.गाँव की गलियों में महापर्व छठ के लिये काँच ही बाँस के बहँगिया ,बहँगी लचकत जाय जैसे सुमधुर गीतों से गुलजार हो रहा है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 388
अनुमंडल के प्रमुख बाजारों में छठ पूजा की सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं .सामाजिक समरता का संदेश देने वाले महापर्व के लिये सूप ,दौरा ,नारियल ,नींबू व फल आदि की खरीददारी व्रतियों द्वारा शुरु कर दिया गया है. वही नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड मे कददू को लेकर अच्छा खासा भीड़ लगा हुआ है
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

