1. अभी तक आपने रेल से सफर करने के लिए रिजर्वेशन टिकट बुक किया होगा, लेकिन अब आप अनारक्षित टिकट भी मोबाइल से बुक कर पाएंगे. इसमें प्लेटफॉर्म टिकट के अलावा सीजन टिकट भी शामिल है.
Total Downloads: 176
2 नई सुविधा की बदौलत अब जब भी आप किसी रिश्तेदार को रेलवे प्लेटफॉर्म पर छोड़ने जाएंगे, तो आपको प्लैटफॉर्म टिकट लेने के लिए लाइन पर लगने की जरूरत नहीं है.
3 दरअसल भारत सरकार लगातार पेपरलेस इकॉनॉमी को बढ़ावा देने में जुटी हुई है. इसी दिशा में बढ़ते हुए भारतीय रेलवे ने पेपरलेस टिकटिंग के लिए एक ऐप जारी किया है. इस ऐप के जरिये ही आप प्लेटफॉर्म टिकट समेत अन्य अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे.
4 भारतीय रेलवे ने ‘यूटीएस ऐप-अनरिजर्व्ड टिकट थ्रू मोबाइल एप्लिकेशन’ लॉन्च की है. इससे आप आसानी से सभी तरह के अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं.

5 इस ऐप के जरिये आप नया सीजन टिकट बनाने के साथ ही रिन्यू भी करवा सकते हैं. इस ऐप को आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
6 इसका इस्तेमाल शुरू करने के लिए आपको इसमें खुद को रजिस्टर करना होगा. जैसे ही आप खुद को रजिस्टर करेंगे, वैसे ही इसमें ‘आर-वॉलेट’ बन जाएगा. इस वॉलेट को आप यूटीएस काउंटर के जरिये रिचार्ज कर सकते हैं या फिर https://www.utsonmobile.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी इसे रिचार्ज किया जा सकता है.
7 हालांकि इस ऐप के जरिये फिलहाल प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने की सुविधा कुछ ही स्टेशनों पर मिल रही है. इसे अभी तक सभी स्टेशनों पर लागू नहीं किया गया है.
8 इस ऐप से आप एडवांस में कोई टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. आपको जिस दिन रेलवे स्टेशन जाना है, उसी दिन इस पर टिकट बुक किया जा सकेगा. इसके अलावा इसमें बुक किए गए अनारक्षित टिकट को कैंसल भी नहीं किया जा सकेगा.
9 किन-किन स्टेशनों पर आप इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी पूरी लिस्ट देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

