अक्सर सुनने को मिलता है कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का रात के समय गंतव्य स्टेशन निकल गया और वह सोता रह गया। या फिर यात्री इस डर से नहीं सोते कि कहीं उनका स्टेशन छूट न जाए। अब इसका हल रेलवे ने निकाला है। उसने वेकअप अलार्म सिस्टम शुरू कर दिया है। इसके तहत यात्री द्वारा अलार्म सेट कर दिया जाएगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

यात्री के गंतव्य स्टेशन आने के आधा घंटे पहले मोबाइल बज उठेगा और वह आराम से उतर जाएंगे। इसे डेस्टिनेशन अलर्ट सिस्टम भी कहा जाता है। इस सिस्टम का संचालन आइआरसीटीसी करेगा। वेक अप अलार्म सिस्टम को तीन तरह से सेट किया जा सकता है।

अलार्म सेट करने का तरीका

1. यात्री को 139 नंबर पर कॉल कर डेस्टिनेशन अलर्ट का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद पीएनआर नंबर का ऑप्शन आएगा। पीएनआर नंबर का वेरीफिकेशन के सिस्टम खुद ही आपके लिए डेस्टिनेशन अलार्म सेट कर देगा। जो मोबाइल नंबर आपने आरक्षण पर्ची में डाला था उसी पर अलार्म बजेगा।

2. 139 नंबर पर काल करें एवं कस्टमर सर्विस एजेंट से बात करने के लिए कॉल ट्रांसफर करने का अनुरोध करें। प्रतिनिधि से डेस्टिनेशन अलार्म सेट करने के लिए अनुरोध करना होगा। आपको अपना मोबाइल नंबर व डेस्टिनेशन स्टेशन भी बताना होगा।

3. यात्री एएलइआरटी-पीएनआर लिखकर 139 पर एसएमएस कर दें। आपके पीएनआर नंबर के वेरीफिकेशन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर अलर्ट कॉल सेट कर दिया जाएगा। इसके लिए आपके मोबाइल पर संदेश भी भेज दिया जाएगा।

क्या होंगे कॉल चार्जेज?

डेस्टिनेशन अलर्ट अथवा वेक अप अलार्म अलर्ट कॉल के लिए यात्रियों को आम कॉल शुल्क से अधिक राशि चुकानी होती है। मैट्रो सिटी के लिए लैंडलाइन से फोन करने पर 1.20 रुपये प्रति 180 सेकेंड का शुल्क देना होगा, जबकि नॉन मैट्रो सिटी के लिए यह शुल्क 1.20 पैसे प्रति 120 सेकेंड ही होगा। मोबाइल से फोन करने पर मेट्रो सिटी में 60 सेकेंड के लिए 1.20 रुपये एवं नॉन मेट्रो सिटी के लिए प्रति मिनट 2 रुपये का शुल्क देना होगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet