नवगछिया: कल दिनांक 29/04/2017 को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविघालय के कैम्पस में एक छात्र अमित कुमार ने पेंडिग रिजल्ट से परेशान होकर आत्मदाह करने की कोशिश की ,जिसे प्रॉक्टर डॉ योगेन्द्र सर के द्वारा सबसे पहले डॉक्टरी इलाज करवाकर उसके रिजल्ट को ठीक करवा दिया गया ,

इस पुरे घटना में परीक्षा विभाग की लापरवाही नजर आती है और वर्तमान परीक्षा नियंत्रक को अविलंब हटाना चाहिये, लेकिन कुछ छात्र जो कि अभाविप के सदस्य है उनकी माँग है कि परीक्षा नियंत्रक के साथ साथ प्रॉक्टर डॉ योग्न्द्र सर को भी हटाया जाये तो मैं ऐसे संगठन से सवाल करना चाहूँगा कि क्या वास्तव में अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के लोग छात्रहित के लिये है या अपने राजनीतिक हित के लिये ,क्योंकि अगर यह संगठन छात्रहिते के लिये होता तो कुलानुशासक महोदय को हटाने की माँग नही करता जी हाँ वही कुलानुशासक जिसे अभी पद ग्रहण किये 20 दिन हुये है और रात दिन छात्रों के लिये ही समर्पित है, वही कुलानुशालक डॉ योगेन्द्र सर जिनहौने आते ही परीक्षा कार्यकर्म को इस तरह से सेट कर दिया ताकि हर हाल में 2018 से सत्र नियमित हो जाये , ये वही महोदय है जिसे रात को नींद सिर्फ इसलिये नही आती क्योंकि कई छात्र इनके सामने रोते बिलखते, परेशान आते है और ये छात्रों की परेशानी से परेशान होकर ,चिंतित होकर अपनी नींद खो देते है , ये वही कुलानुशासक महोदय है जो छात्रों से सीधे संपर्क में आकर उसकी समस्याओं का सामाधान करते है, ये वही महोदय है जिनके रहते अंको की हेरा फेरी कोई कर्मी नही कर सकता, ऐसे लोगों से किस आधार पर इस्तीफे की माँग की जा रही है अखिल भारतीय विघार्थी परिषद वाले जवाब दें हाँ परीक्षा नियंत्रक को हटाने की माँग का मैं समर्थन करता हूँ लेकिन डॉ योगेन्द्र सर को हटाने की माँग का हम विरोध करते है , हम एक छात्र समूह जो कि किसी संगठन से नही है ऐसे माँगों का विरोध करते है, बेवजह अच्छे और ईमानदार लोगों को परेशान ना करे और अगर वजह है तो बताये,
******************
लेखक: अमर कु0 सिंह
( B.A Part 2 )
जीबी कॉलेज, नवगछिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *