नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा मिशन संजीवनी के नगर सह मंत्री शिवम झा के नेतृत्व में बाल भारती विद्यालय नवगछिया में विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह की उपस्थिति में एवं सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया में विद्यालय के निर्देशक श्री राम कुमार साहू एवं प्राचार्या जरीन बहाव की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चिंता का विषय बन गया

हम सभी अपनी विलासिता की खातिर पर्यावरण को लगातार क्षति पहुंचा रहे हैं जिसकी वजह से ही कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी पड़ी। आज के परिस्थितियों के अनुरूप भविष्य के लिए पौधारोपण एवं पर्यावरण की चिंता हम सबों का नैतिक दायित्व है। इसलिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे अनुमंडल में हजारों पौधे लगाएंगे एवं इनकी सुरक्षा सुनश्चित करेंगे।

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा ने कहा कि अभाविप नवगछिया की ओर से आस पास के सभी गांवों, बस्तियों, विद्यालयों, अस्पतालों जैसे सुरक्षित स्थानों के परिसर में पौधरोपण करेंगे, सभी गांव में मिशन संजीवनी के निमित्त प्रभारी बनाया गया है ताकि पौधों की देखरेख हो सके। वहीं बाल भारती विद्यालय के प्रशासक श्री पी सिंह, सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक श्री राम कुमार साहू एवं प्राचार्या जरीन बहाव ने अभाविप के इस अभियान की सराहना की एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। मौके पर अभाविप के एसएफएस सह प्रमुख अभिषेक कुमार, सेवानिर्वित शिक्षक श्री सचिदानंद सिंह, नगर सह मंत्री कृष्ण कुमार अश्विनी कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *