भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पहले बैंक में खाता खुलवाना मुश्किल था। प्रधानमंत्री की सोच का नया आयाम इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के डाकघर में खुलने से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बैंक में अपना खाता भी खुलवाया।

पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर ने कहा कि डाकियों का काम अब बढ़ा है उन्हें जिम्मेदारी से यह काम करना है। प्रमंडलीय डाक अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रमंडल में आईपीपीबी में लगभग तीन हजार खाते खोले जा चुके हैं।

मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, विधायक रामविलास पासवान, जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, मृणाल शेखर, अर्जित चौबे आदि मौजूद थे। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर सुनील कुमार सुमन, आईपीपीबी भागलपुर के प्रभारी शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार समेत जिले के डाक कर्मचारी व ग्रामीण डाक सेवक आदि भी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *