नवगछिया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन के जन्मदिन की पुर संध्या पर भाजपा नेता फाइटर जेम्स के नेतृत्व ने नवगछिया स्टेशन पर रिक्शा चालकों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. इस अवसर पर करीब 50 रिक्शा चालकों को कंबल दिए गए. दूसरी तरफ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भी कंबलों का वितरण किया गया.
Total Downloads: 386
इस अवसर पर जानकारी देते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने कहा कि श्री हुसैन के जन्मदिन 12 दिसंबर को नवगछिया में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें मुख्य रूप से ब्लड डोनेशन कैम्प, फल वितरण, वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में समग्र रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, कीड़्रा मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फाइटर जेम्स, भाजपा नगर महामंत्री मो नईम, प्रदीप शर्मा, मुकेश गुप्ता, नगर प्रवक्ता कौशल जायसवाल, प्रेम कुमार, अनिष यादव, नगर मंत्री सलिल कसेरा, राहुल यादुका, पिंटू सिंह, अखिलेश सिंह, गौतम यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी.

