नारायणपुर – :प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय परिसर नारायणपुर में मंगलवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा संचालित पांच दिवसीय रामचरीत मानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ के दुसरे दिन कथावाचक साध्वी अमृता भारती ने मंगलवार को कहा कि कर्म के द्वारा मानव उस परम शाश्वत आनंद की प्राप्ति कर सकते है
Total Downloads: 206
हमारे महापुरुष बिना कर्म किये मनुष्य एक पल भी नहीं रह सकते है और मनुष्य कर्म करने के लिए स्वतंत्र हैं कर्म ही मनुष्य का वोज्योति सोपान है जिसके द्वारा मनुष्य सदा सदा के लिए उस ब्रह्म परमात्मा के संपदा एकाकार हो जाता है कर्म वह ही सार्थक है जिस कर्म के हम सम्पूर्ण अपने जीवन रूपी पापो के बंधनों को काट के हम उस परम शाश्वत की प्राप्ति करले वही कर्म की पुष्पा कहलाता है .वहीं प्रवचन को लेकर सीमावर्ती खगडिया व मधेपुरा जिले के विभिन्न गांवों के भक्तों सहित रायपुर,मनोहरपुर,भ्रमरपुर ,नारायणपुर, पसराहा ,नगरपाड़ा सहित अन्य गांव से महिला एवं पुरुष भक्त प्रवचन की आनंद उठाने उमड़ पड़े
