नारायणपुर – प्रखंड के जे पी काॅलेज परिसर नारायणपुर में सोमवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित पाॅच दिवसीय रामचरित मानस व गीता ज्ञान यज्ञ में आशुतोष महाराज की शिष्या कथावाचक साध्वी अमृता भारती ने मनुष्य की परिभाषा बताते हुए कहा
कि जो मन करता है वहीं मनुष्य हैं लेकिन आज के मानव सांसारिक वासना में उलझ भुल जाते हैं किया करने आए किया कर रहे हैं जीवन का उद्देश्य किया है इंसान जो कि ईशवर का अंश है सुखो का खान है लेकिन आज मनुष्य दुखी कियों है जिस प्रकार एक नदी तब तक भटकती है जब तक सागर में न मिल जाए ठीक इसी प्रकार जीवन व आत्मा के दुख का कारण परमात्मा से बिछोह है कथावाचक के रूप में स्वामी धनजयानंद जी, साध्वी सरिता भारती ,साध्वी शोभा भारती के द्वारा प्रवचन किया गया वहीं प्रवचन को लेकर सीमावर्ती खगडिया मधेपुरा जिले के विभिन्न गांव सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी.

