भागलपुर: भागलपुर के MBBS के छात्रा छोटी कुमारी कल शाम भागलपुर से गुम हो गयी है  उम्र करीब 20 साल बताया जा रहा है छात्रा का नाम छोटी कुमारी है परिवार वालो ने अपहरण की आशंका जाहिर की है. जो की तिलकामांझी की रहने वाली है छोटी कुमारी शुक्रवार को अपनी दादी से मिलने के लिये निकली और उसके बाद घर नहीं पहुंची. वह शहर के लालबाग इलाके में अपनी दादी से मिलने गयी थी.

fb_img_1478346325377

परिजनों के काफी-खोजबीन के बाद छोटी कुमारी के नहीं मिलने पर परिजनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो छोटी कुमारी की फिरौती के लिये सत्तर लाख रुपये की मांग की गयी है. छोटी कुमारी के पिता एक कोचिंग संस्था आर्यभट्ट के निर्देशक  है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और छोटी कुमारी का पता लगाया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *