भागलपुर: पत्‍‌नी को फेसबुक पर भद्दे और अश्लील कमेंट करना मिर्जाचौकी, साहेबगंज के रहने वाले श्रवण कुमार को महंगा पड़ा। महिला थाना की पुलिस ने दोनों को गोड्डा जिले के महागामा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। श्रवण महागामा में कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय में कार्यरत है।

गौरतलब है कि श्रवण पत्‍‌नी ने महिला थाना, भागलपुर में दो दिसंबर 2017 को अपने पति और ननद के पति सीताराम भगत के खिलाफ छेड़खानी और फेसबुक पर अश्लील कमेंट का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। महिला थाने की थानेदार स्वयंप्रभा ने इस मामले में पीड़ित महिला की बयान पर छेड़खानी और आइटी एक्ट के तहत दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हुई गिरफ्तारी :

महिला की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया था। तकनीकी अनुसंधान में दोनों का लोकेशन झारखंड के गोड्डा का आया। इस आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद महागामा में दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। शनिवार को महिला थाना की अफसर सुभद्रा ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों को भागलपुर लाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *