नवगछिया बाजार के पास नवगछिया-नगरह सड़क पर शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बाजार से घर लौट रहे नगरह के पंचायत समिति पति सुनील शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने खदेड़कर उसकी दाईं आंख में गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वह नगरह की पंचायत समिति ललिता देवी का पति था।
Total Downloads: 385
घटना की सूचना पर नवगछिया इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर मार्कंडेय सिंह, कौशल कुमार, ओमप्रकाश दुबे ने सुनील शर्मा के साथ बाजार गयी महिला नीलम देवी को हिरासत में ले लिया है और उसका मोबाइल जब्त कर जांच में जुट गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी और लोग एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। बाद में भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया गया।

हत्या के प्रतिशोध में हुई है घटना
सुनील शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है। भवानीपुर में कुमोदी यादव और नानकेसर यादव के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान मुनील यादव के दो भाइयों की हत्या एक ही दिन हुई थी। एक को मारकर भवानीपुर ढाला के पास रेल पटरी पर फेंक दिया गया था, जबकि दूसरे की हत्या नगरह स्टेट बोरिंग के पास की गई थी। यह हत्या सुनील शर्मा ने ही की थी। उसी के प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिया गया था। मृतक के भाई सनोज शर्मा और संजय शर्मा ने बताया कि भवानीपुर के मुनील यादव का भाई छबला यादव, सत्तन यादव का बेटा पेटला यादव, लालू यादव की पत्नी सरस्वती देवी, सत्तन यादव का पोता और नया टोला निग्रह के सोना यादव ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है।

