अरुण यादव

नवगछिया:युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने शिक्षकों को बिहार सरकार द्वारा खुले मे शौच करने वालो की निगरानी कार्य मे लगाए जाने का निर्णय पूर्णतः गलत बताते हुए कहा कि सरकार का इस तरह का आदेश शिक्षकों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ और अपमान है। इस तरह के अपमान जनक आदेश के खिलाफ सरकार के विरोध में शिक्षक आंदोलन करे। राजद पूरी तरह शिक्षकों के साथ है।

बिहार की शिक्षा व्यवस्था वैसे ही नीतीश सरकार में  पूणतः ध्वस्त है,शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा जनगणना, पशुगणना, से लेकर चुनाव और दूसरे कई कार्यो मे लगाया जाता रहा है जिसके चलते शिक्षा व्यवस्था पर पूरी तरह असर पड़ता है।

नीतीश कुमार की सरकार बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के बदले शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटी हुई है। वर्तमान में जरूरत है शिक्षा मे सुधार करने की न कि शिक्षको को दूसरे कार्यो मे लगाने की।सरकार का इस तरह का कदम घोर निराशाजनक है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *