पटना : स्कूल के एक टीचर ने दसवीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ बिताए गए कुछ अंतरंग पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। घटना रोहतास जिले के अमझोर इलाके की है। वायरल तस्वीर को देखने के बाद स्कूल के छात्रों ने जमकर बवाल मचाया, वहीं आरोपी टीचर फरार हो गया है।
मामला जिले के वर्षों से बंद पड़े एक अर्ध-सरकारी प्लस टू स्कूल का है। विद्यालय के शिक्षक मनोज यादव ने 10 वीं की एक छात्रा को पहले तो प्रेम जाल में फांसा और फिर छात्रा का अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि टीचर दबंग किस्म का है और एक निजी मिशन स्कूल के साथ-साथ कौशल विकास केंद्र का संचालक भी है।

छात्रों ने जमकर बवाल काटा
सोशल मीडिया में वल्गर विडियो वायरल होने के बाद विद्यालय के छात्रों ने सड़क पर उतरकर जम कर बवाल किया और आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस से छात्रों की झड़प हो गई लेकिन किसी तरह समझा कर लोगों को शांत कराया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षक एक छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ किया है। प्यार का झांसा दिखाकर पहले फोटो और फिर वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्रा के परिजनों की लिखित शिकायत के बाद ही आरोपी पर कार्रवाई होगी।


