पटना : संपत्ति विवाद में एक बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रात में सो रहे दंपति की उनके बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना समस्तीपुर के विभूतिपुर इलाके में मंगलवार की अहले सुबह एक दंपति की गोली मार कर हत्या की दी गई।

विभूतिपुर इलाके के पटपारा गांव में हुई इस हत्या के दोहरे वारदात में मृतक एक पूर्व सैनिक दंपति है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक संपत्ति विवाद में उसके पुत्र ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक जुटते तब तक दोंनों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों में विक्रम प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी नीलम शामिल हैं। घटना के विरोध में पटपारा–दलसिंहसराय -रोसड़ा सड़क को जाम कर दिया है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *