नवगछिया : मधेपुरा जिला के चौसा निवासी मोहम्मद तकसीर आलम ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर जालसाजी के तहत उसका एटीएम बदलकर 40 हजार रुपए निकासी का मामला दर्ज करवाया है.
Total Downloads: 403
अपने आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वह – अपने घर से नवगछिया एसबीआई एटीएम बस स्टैंड के पास पैसा निकाल रहा था. तभी पैसा नहीं निकला पीछे खड़े युवक ने कहा कि हम पैसा निकाल देते हैं.

अपना एटीएम उसे देने के बाद कुछ देर बाद युवक चला गया जब मैं घर पहुंचा तो एटीएम पर तनतर यादव लिखा हुआ था और कुछ देर बाद मेरे मोबाइल पर 40 हजार रुपए निकासी की सूचना मिली जिसके बाद नवगछिया मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. संबंधित एटीएम धारक की खोज की जा रही है.

