नारायणपुर – प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत के वार्ड संख्या पाँच व दौ क लगभग दौ सौ घर दुधैला गंगा कटाव में विलीन हो गया वार्ड तीन चार व छः के लगभग चार सौ घर व प्राथमिक विद्यालय कटाव के मुहाने पर चल रही है. तीन से चार दिन में अगर प्रशासन के द्वारा कटाव रोक थाम के लिए पहल नहीं हुआ तो बैकंठपुर दुधैला पंचायत के सात वार्ड गंगा नदी में विलीन हो जाएगा.
Total Downloads: 81
शनिवार को बीडीओ सत्येन्द्र सिंह के साथ मेडिकल टीम में डाॅ सुरेन्द्र कुमार, एएमटी अजय कुमार, एएनएम शैल कुमारी,बीणा देवी नाव से विस्थापितों के बीच पहुँची.डाॅ सुरेन्द्र कुमार ने बताया एएनएम वीणा, शैल व अजय ने जाँच कर बाढ पीडीत के बीच आवश्यक दवाई वितरण किया. राहत शिविर में कैंप कर रहे सीओ राम जपी पासवान,अंचल निरीक्षक अंबिका पासवान, राजस्व कर्मचारी अमरेन्द्र कुमार ने तीन सौ परिवार के बीच पाँच किलो चुड़ा, एक किलो शक्कर, प्लास्टिक, मोमबत्ती व सलाई का बितरण किया गया.

कटाव पीड़ित नरेश यादव, राजेंद्र मंडल, रामबालक मंडल, शांति देवी, बुलबुल, रेशमा, उषा देवी, गौनू ठाकुर, आशा देवी सहित अन्य ने बताया कि खुले आसमान में भगवान को सुमर गुजर बसर करने को वैबस है पशु चारा की काफी कठिनाई हो गई है.साथ जलावन व पेयजल की भी परेशानी है. मुखिया अरविंद मंडल,समाजसेवी अरूण मंडल, पंसस प्रतिनिधि राजीव मंडल, संजय भारती ने नवगछिया एसडीओ डाॅ आदित्य प्रकाश से बात कर दौ चापाकल देने के साथ हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. एसडीओ ने बाढ़ नियंत्रण खगड़िया के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट किया है .लेकिन बाढ़ नियंत्रण की ओर से कटाव से बचाव के लिए कोई प्रबंधन नहीं किया गया. शुक्रवार को निरीक्षण करने गई टीम के सदस्य जेईई नरेन्द्र कुमार ने कहा कि कटाव की स्थिति भयावह है रोकना संभव नहीं है. विस्थापित को कटाव स्थल से बीचली दियारा गोपालपुर के लिए पाँच नाव लगाया गया है.

