नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के तेतरी दौनीया टोला निवासी सुबोध कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सुबोध कुमार मंडल अपने घर मे अवैध रूप से शराब की बिक्री करता था.
पूर्व में नवगछिया पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में पुलिस ने शराब बरामदगी की थी. घटना के संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 16/18 दर्ज की गई थी.

शराब बरामदगी के समय सुबोध मंडल मौके से फरार हो गया था. सुबोध मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. मंगलवार को उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया.


