एसडीओ के नेतृत्व में की गई बैठक

नवगछिया  : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार बाबा विशु राउत पहुंच पथ को लेकर कई वर्षों से भूमि अधिग्रहण मामला अधर मे था काफी प्रयास के बाद भू-अर्जन विभाग के द्वारा कुल 61 परिवारों को नोटिस दिया गया है. जिसको लेकर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में मुखिया सहित अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई एसडीओ ने बताया कि जिस जगह पर सड़क का निर्माण भू अर्जन की समस्या को लेकर नहीं हो पाया है.

उन जहग को चिन्हित किया गया था भू-अर्जन विभाग के द्वारा 61 परिवारों को चिन्हित कर नोटिस दिया गया है. नोटिस के माध्यम से उन 61 परिवारों के जमीन का मुआवजा सरकारी रेट पर दिया जाएगा एसडिओ ने बताया कि दिए गए नोटिस में भू-अर्जन विभाग के द्वारा सभी के जमीन को अधिग्रहण करने की बात कही है. उन्होंने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि व ग्रामीण से कहा कि 3 जुलाई से पहले भू अर्जन कार्यालय में अपने-अपने जमीन के दस्तावेज लेकर पहुंचे हैं. और अपनी बातों को वहां पर रखे उन्होंने कहा कि जल्दी भू अर्जन की समस्या दूर होगी और सड़क निर्माण कार्य हो सकेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *