ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में, सड़क निर्माण को लेकर, बुधवार के दिन मुखिया अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक किया गया. जहां भू स्वामियों व ग्रामीणों के बीच कहा-सुनी के दौरान नोकझोंक भी हो गए. विवाद का गुत्थी सुलझाते ना देख मुखिया अजय कुमार, कदवा ओपी थाना अध्यक्ष केके भारती व अन्य लोग मौके पर से चले गए. बाद में पुनः सरपंच मुरारी यादव की अध्यक्षता में सरपंच वीरेंद्र कुमार मंडल ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए, तीनों पंचायतों के सरपंच, भू स्वामियों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर, विवाद को सुलझाया.
जहां दुर्गा मंदिर स्थान से लेकर, चंद्रदेव शर्मा के बसावटों तक ही सड़क निर्माण कार्य करने की बात बन पाई. जो सोमवार से चालू कर करीब 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. उधर फोरलेन सड़क से लेकर चन्द्रदेव शर्मा के बसावटों के बीच बनने वाले सडक अभी विवादों के घेरे़े में है. जिसका गुत्थी अभी नहीं सुलझ पाई. मालूम हो कि चंद्रदेव शर्मा के बसावटों से लेकर दुर्गा मंदिर के समीप डोमासी तक बनने वाला यह अर्धनिर्मित सड़क, दक्षिण दिशा में बसे सभी लोगों के हीं जमीन में पड़ जाते हैं. जहां सड़क के उत्तर दिशा में बसे लोग अपना जमीन देने को तैयार नहीं थे. बाद में नवीन कुमार के कहने पर सभी जमीन मालिकों ने सहमति जताई. मौके पर सरपंच सिराज साह, पूर्व सरपंच सुबोध मिश्रा, पेटी ठेकेदार राज किशोर यादव, पैक्स सह भाजपा अध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, शैलेंद्र मंडल, नारायण शर्मा, नित्यानंद शर्मा, व माले नेता रवींद्र मिश्रा के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.