Naugachia.com : कटप्पा ने आखिरकार बाहुबली को क्यों मारा। एक ऐसा राज जिसे देखने के लिए देश के क्रेजी दर्शकों ने रिकार्ड तोड़ डाला।
Total Downloads: 85

बजरंगी भाईजान हो या फिर दंगल, सभी के रिकार्ड टूट गए और ‘बाहुबली-द कनक्लूजन’ ने कर डाला एक दिन में 60 करोड़ रूपये से अधिक का बिजनेस। सिर्फ इतना ही नहीं, बाहुबली ने सिंगल स्क्रीन सिनेमा के दिन भी फेर दिए। वर्ष 2015 से लोगों के जेहन में घूम रहे इस सवाल का उत्तर इस फिल्म के शानदार फिल्मांकन के साथ दिया गया। फिल्म में अमरिंदर बाहुबली और देवसेना की प्रेम कहानी और उसकी वजह से राजसी परिवार में आई दरार को दिखाया गया है। अपने वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स के आधार पर यह फिल्म कुछ हटकर लगती है। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इसके कारण लोग सिनेमाघरों तक खिंचे चले गए। फिल्म देखने जाने वालों में कोई इस फिल्म की स्टोरी नहीं सुनना चाहता है।

