बिहार के राजद से पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के नए लूक में आने के बाद उनका उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके बाद इस मामले में प्रशासन के आला अधिकारी ने जेल में छापेमारी कर चार मोबाइल और इतने ही सिमकार्ड बरामद किया था यह छापेमारी जेल अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया था जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया था.

800x480_IMAGE63566612

आज इस मामले में सिवान जेल में बंद बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन को सिवान सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में पेशी के दौरान केस नंबर 20/17 में जमानत दे दिया है. इससे पहले शहाबुद्दीन की नए लुक क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमे वह उनका गेटअप बदला हुआ था और अंदाज भी बिलकुल बदला हुआ सर पर बहुत छोटे छोटे बाल और छोटा-छोटा दाढ़ी जिसे देख कोई भी पहली नजर में धोखा खा जाए लेकिन शुरुआत में पुलिस यह कह रही थी कि यह तस्वीर पुरानी है.

इस मामले में पुलिस इस घटना के जड़ तक पहुचने के लिए शहाबुद्दीन को रिमांड पर लेकर कोर्ट में आवेदन दिया था जिसको लेकर आज उनका पेशी हुआ. जेल आईजी आनंद किशोर के 8 जनवरी को दिये गए आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा एसडीओ भूपेंद्र कुमार यादव व एएसपी कार्तिकेय शर्मा गई जांच रिपोर्ट में यह यह साबित हुआ था कि यह तस्वीर सिवान जेल की है. जिसके बाद जेल अधीक्षक विधु भारद्वाज ने मुफ्फसिल थाने में शहाबुद्दीन और एक अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर लिखवाया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *