एक लड़की अपनी मां के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंची। गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों को लड़की ने अपना नाम नंदनी बताते हुए लालू से मिलने के लिए जो कारण बताया उसे सुनकर सुरक्षाकर्मियों भी चौक गए।

 उन्होंने तत्काल इसकी सूचना लालू प्रसाद को दी। 20 वर्षीया नंदनी ने लालू से कहा कि मेरी दोनों किडनियां फेल हो गई हैं। पिछले दो साल से डायलिसिस पर हूं। घर में पहले से ही पैसे की तंगी थी अब मेरे इलाज के चलते हालात और खराब हो गए हैं। इलाज में इतना खर्च हो चुका है कि घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। इसके लिए लाखों रुपए खर्च होंगे। इतने पैसे की व्यवस्था करना मेरे परिवार के बस की बात नहीं है। मेरे पिता प्राइवेट वकील हैं। उनकी आमदनी इतनी नहीं है कि मेरा इलाज हो सके।

 अपना दर्द बताने के बाद नंदनी ने लालू से कहा कि बड़ी उम्मीद लेकर आपके पास आई हूं। इलाज में थोड़ी मदद करा दें। नंदनी का दर्द सुन लालू का दिल पसीज गया। उन्होंने कहा कि अब तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुझसे जितना बन पड़ेगा मदद करूंगा।

 नंदनी ने कहा कि लालू यादव ने आश्वासन दिया है कि तुम्हारा इलाज फ्री में कराने के लिए ऑफिसर से बात करूंगा। अब तुम्हें कोई परेशानी नहीं होगी, जहां तक संभव होगा मैं मदद करूंगा। तुम्हारा डायलिसिस अब फ्री में हो इसकी व्यवस्था करूंगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *