नवगछिया :- गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करारी तिनटंगा के एक किसान द्वारा बीते रविवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा हाट में अपने 2 जोड़ी बैल को बेचकर लौटने के क्रम में अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी लूटन मंडल नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा हाट से अपने 2 जोड़ी बैल को ₹70000 में बेचकर घर लौट रहे थे कि इसी दौरान घर आने के क्रम में हाट की कुछ दूरी पर ही अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लूटन मंडल के देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने आसपास के गांवों में खोजबीन की, लेकिन कुछ भी अता पता नही चल पाया. इसके बाद अपहृत किसान के परिजनों ने इसकी सूचना नवगछिया थाना अध्यक्ष को दी. नवगछिया पुलिस द्वारा जांच के बाद पता चला कि किसान का अपहरण कदवा थाना क्षेत्र के कुछ लोगों के द्वारा किया गया है. फिर बाद में मामले को लेकर इसकी सूचना कदवा थाना अध्यक्ष को दी गई. कदवा पुलिस द्वारा जब घटना की जांच की गई तो जांच के क्रम में कदवा थाना क्षेत्र के गुरुधाम कदवा निवासी सुभाष सिंह की संलिप्तता पाई गई है.

मगर अभी तक घटनाओं में संलिप्त सुभाष सिंह के अलावा किसी भी लोगों की ना तो गिरफ्तारी हो पाई है ना ही अपहृत किसान के बारामदगी हो पाई है. पहले तो इस मामले को पुलिस द्वारा दबाने का प्रयास किया गया. मगर नवगछिया एसपी सुधीर कुमार द्वारा गोपालपुर थाना क्षेत्र में कॉन्बिंग ऑपरेशन के बाद दियारा स्थित गंगा नदी में नाव पर ही किये गए अपराध गोष्ठी में इसकी पोल खुल गई.

अपराध गोष्ठी के दौरान ही पंचायत के सरपंच शंभू यादव ने नवगछिया एसपी को घटना की जानकारी दी घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसपी घटना को लेकर अब तक प्राथमिकी नहीं दर्ज किए जाने पर गोपालपुर , नवगछिया एवं कदवा थाना अध्यक्ष पर बिफर पड़े साथ ही साथ नवगछिया एवं कदवा थाना अध्यक्ष को तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर घटनाओं में संलिप्त सुभाष सिंह को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.

घटना के बाद अपहृत किसान लूटन मंडल के घर में अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन दहशत में हैं. किसान के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वही इस बाबत नवगछिया एसपी सुधीर कुमार ने कहा कि अपहृत किसान की बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती है. जल्द ही किसान को बरामद कर लिया जाएगा. साथ ही साथ घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा​.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet