नवगछिया: नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में रविवार को जूनियर योग प्रतियोगिता का आयोजन नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बालभारती के शिवम कुमार मावण्डिया ने प्रथम, धर्मवीर कुमार द्वितीय एवं ताइक्वांडो क्लब के रवि राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में बालभारती के दिक्षा मावण्डिया ने प्रथम, कस्तूरबा विद्यालय धरहरा की प्रीति कुमारी द्वितीय एवं गुंजन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया.

प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय लत्तीपकर, डीपीएस भागलपुर, आईडियल पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा विद्यालय धरहरा, उच्च विद्यालय लतरा,मध्य विधायक भवानीपुर एवं मध्य विद्यालय बलहा, ताइक्वांडो एकेडमी के बालक बालिकाओं ने भाग लिया.

इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक धनश्याम प्रसाद ने उर्त्तीण हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इस मौके पर खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, सचिव अशोक सिंह, संयोजक घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फाइटर जेम्स, मुकेश कुमार, संजय मावण्डिया, विकास पांडेय, गुलाम मुस्तफा, संजीव कुमार, डॉ ए के गुप्ता, सहित अन्य उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *