नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर शाखा के बंधन बैंक कर्मी प्रवीण कुमार से 7 मार्च को बन्धन भवानीपुर गांव से चार समुह से रुपया वसूली कर लौटने के दौरान गब्बर सिंह के स्टाईल में हथियार से लैस दो घुड़सवार अपराधी ने हथियार की नोंक पर 83 हजार रूपए लूटा था।
लूट मामले में शामिल प्राथमिक अभियुक्त मास्टर माइंड आरोपी भवानीपुर के मुनेश्वर रविदास के पुत्र रवि रविदास को भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश, सअनि मानकेशवर सिंह पुलिस बल की सहायता से गुप्त सुचना पर भवानीपुर गांव से सोये अवस्था में पुलिस के हत्थे चढ़ा.

आशय कीजानकारी थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पुछताछ के पुछताछ में कई मामले का खुलासा करने का दावा किया है. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की गई.गिरफ्तार मास्टर माइंड शातिर आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया.


