खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के लतीपुर हाई लेवल सड़क के बीच फरीदपुर स्कूल के समीप नकाबपोश अपराधियों ने फरीदपुर के वशिष्ठ साह के 22 वर्षीय पुत्र उत्तम साह को अपराधियों ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया. घ

टना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खरीक पुलिस ने गोली लगने से घायल उत्तम साह 22 वर्ष को बेहतर उपचार के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. युवक को गोली लगने से फरीदपुर में कोहराम मच गया है. समाचार संप्रेषण तक पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. परिजन विलाप कर रहे हैं.

रोते-रोते परिजनों का बुरा हाल है. परिजन पल-पल की सूचना ले रहे हैं.स्थिति नाजुक बनी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने युवक को उस समय गोली मारी जब वह वापस घर लौट रहा था.बताया जा रहा है कि गोली कमर के ऊपर लगी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *