images10

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी पुलिस पंडित की पत्नी बीजो देवी मोटरसाइकल धक्के से बुरी तरह घायल हो गयी. घटना सोमवार के तीन बजे की है जब बीजो देवी खेत से घास काटकर अपने घर जा रा रही थी इस दौरान तेतरी चौक के पास तेज रफ़्तार से आ रही मोटरसाइकल ने बीजो देवी को धक्का मार दिया और फरार हो गया.जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी साथ ही महिला का पैर टूट गया जिस कारण महिला उठ भी नहीं पा रही थी. इसके बाद स्थानीय नागरिकों द्वारा महिला को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए भगलपुर रेफर कर दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *