इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन, आईबीपीएस ने विभिन्न बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। कुल 1315 नियुक्तियां की जाएंगी। 20 विभिन्न बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है।
Total Downloads: 385
ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर से
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। योग्य आवेदकों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग है। आईबीपीएस ने अपनी वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थियों की आयु 1 नवंबर को न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा में एससी, एसटी वर्ग को पांच साल, ओबोसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी गई है।
सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपए लगेंगे
आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपए देने होंगे। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है।

