भागलपुर – अंजनी कुमार काश्यप, व्यवसायी और ठेकेदार अमरजीत राय 35 वर्षीय की गुरुवार की रात 8:52 बजे तिलकामांझी थाना क्षेत्र के बड़ी पोस्ट आफिस गेट के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दो गोली मारने के बाद अपराधी पैदल भाग निकला। मृतक अमरजीत के परिजन तुरंत भागलपुर मायागंज अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Total Downloads: 344
अमरजीत राय कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। अमरजीत बेटी की बर्थडे पार्टी के लिए समान बुक करा कर वापस घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। वह बड़ी पोस्ट आफिस के सामने बजाय सर्विस सेंटर वाली गली में रहते थे।


मुल रुप से वे रन्नूचक के रहने वाले हैं। पुलिस घटना स्थल के पास से घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें व्यवसायी को गोली मारने के बाद दो अपराधी पैदल ही भागते दिखा। हालांकि अपराधीयों का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।
