शहर के मंगलबाजार स्थित चूड़ी दुकान के गोदाम में गुरुवार की सुबह आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग सुभाष प्रसाद गुप्ता की चूड़ी दुकान के गोदाम में लगी थी। दुकान में रखे दस लाख से अधिक के सामान की क्षति का अनुमान है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात बतायी गयी।

सुबह करीब सात बजे ओवरब्रिज के पास से किसी ने चूड़ीपट्टी स्थित चारमंजिले मकान के ऊपरी तल पर धुआं देखकर हल्ला किया। हल्ला सुनकर चूड़ीपट्टी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे। दमकल को फौरन सूचना दी गयी।

दमकल के साथ डीएम, एसडीओ, एसडीपीओ, टाउन इंस्पेक्टर, चैंबर ऑफ कार्मर्स के अध्यक्ष सहित अन्य व्यवसायी घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास करने लगे। आग तो बुझा दी गयी लेकिन सामान सारे राख हो गये। चूड़ी व्यापारी के अनुसार दस लाख से अधिक के माल का नुकसान हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *